PM Kisan Registration Number कैसे जानें? पूरी प्रक्रिया
PM Kisan Registration Number: देश के मध्यमवर्गीय किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के इरादे से सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई थी। यह योजना अभी तक एक्टिव है, तथा इस योजना के तहत हर वर्ष 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता किसानों के खातों में सीधे प्रदान की जाती है। PM Kisan योजना कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई योजना है जो 1 दिसंबर 2018 से शुरू है। इस योजना का उद्देश्य उन किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जो किसान मध्यमवर्गीय हैं, इस योजना से अब तक काफी सारे किसानों को फायदा मिला है।

PM Kisan Yojana देश के सभी भूमिधारक किसान परिवारों को उनकी कृषि, और थोड़ी बहुत वित्तीय मांगों को पूरा करने में मदद करती है। PM Kisan Yojana के लिए जब भी कोई आवेदक पंजीकरण करता है, तो उसे एक पंजीकरण संख्या प्रदान की जाती है। अगर आप भी एक PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं, और PM Kisan Registration Number भूल गए हैं, तो हमारे द्वारा नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आप इसे ढूंढ सकते हैं।
PM किसान योजना की संक्षिप्त जानकारी
लेख का नाम | PM Kisan Registration Number / PM Kisan Status कैसे देखें? |
योजना का नाम | PM Kisan |
विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
पीएम किसान योजना की घोषणा किसने की? | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी |
पीएम किसान योजना का लाभ | 2000 रुपए की 3 किस्तो में 6 हजार रुपए सालाना प्रदान करना |
पीएम किसान योजना आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan Registration Number / कैसे देखें?
PM Kisan Registration Number और PM Kisan Status देखने के लिए नीचे गई गई आसान सी प्रक्रिया का पालन करें-
- सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर फॉर्मर कॉर्नर में “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।

- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां “Know Your Registration Number” विकल्प पर या नीचे , अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी या आधार की मदद से अपना PM Kisan Registration Number देख सकते हैं।

- इसके अलावा यहां, आपको रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन स्टेटस और किस्तों की जानकारी भी मिल जाएगी।
उम्मीद है, आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी, आपके कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर पूछें।